राष्ट्रीय
गुलमर्ग में हिमस्खलन के चलते एक विदेशी की मौत, एक लापता
22-Feb-2024 4:42 PM
.jpg)
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
श्रीनगर, 22 फरवरी जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बृहस्पतिवार को हिमस्खलन की चपेट में आकर एक विदेशी की मौत हो गई जबकि एक अन्य लापता है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि ‘स्की’ करने वाले पांच लोगों को बचाकर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। हिमस्खलन ने कोंगडोरी को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके चलते स्की करने वाले कई व्यक्ति फंस गए।
उन्होंने कहा कि विदेशी पर्यटक स्थानीय निवासियों के बिना स्की करने गए थे।
सेना के जवान और जम्मू-कश्मीर प्रशासन का एक गश्ती दल खोज व बचाव अभियान में जुटा हुआ है। (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे