राष्ट्रीय

बीजेपी ने की चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की निंदा
09-Sep-2023 12:58 PM
बीजेपी ने की चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की निंदा

अमरावती, 9 सितंबर । भाजपा ने शनिवार को भ्रष्टाचार के एक मामले में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) सुप्रीमो और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की निंदा की।

भाजपा की राज्य इकाई की अध्यक्ष दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने शनिवार को चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा, ''चंद्रबाबू नायडू को आज गिरफ्तार कर लिया गया। बिना उचित नोटिस दिए, बिना एफआईआर में नाम बताए, बिना स्पष्टीकरण लिए और बिना प्रक्रिया का पालन किए चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार करना उचित नहीं है। भाजपा इसकी निंदा करती है।'' 

टीडीपी अध्यक्ष को शनिवार तड़के नंदयाल शहर में गिरफ्तार किया गया।

अपराध जांच विभाग के मुताबिक, नायडू को 371 करोड़ रुपये के कौशल विकास घोटाले में गिरफ्तार किया गया है। 

पूर्व मुख्यमंत्री को विजयवाड़ा लाया जा रहा है जहां उन्हें अदालत में पेश किए जाने की संभावना है। (आईएएनएस)

 


अन्य पोस्ट