राष्ट्रीय

सोनिया ने डल झील में तैरते उद्यानों का दौरा किया
27-Aug-2023 1:50 PM
सोनिया ने डल झील में तैरते उद्यानों का दौरा किया

श्रीनगर, 27 अगस्त जम्मू-कश्मीर की निजी यात्रा पर आईं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को श्रीनगर में डल झील में प्रसिद्ध तैरते उद्यानों का दौरा किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों बताया कि सोनिया दिन निकलने के साथ ही शिकारा (एक प्रकार की नाव) में सवार होकर तैरते उद्यानों पर पहुंचीं।

लद्दाख की अपनी आठ दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद राहुल गांधी भी इस समय कश्मीर में हैं। उन्होंने भी शनिवार को तैरते उद्यानों का दौरा किया था।

सोनिया ने बाद में डल झील के किनारे स्थित निशात और शालीमार मुगल गार्डन का दौरा किया। (भाषा) 

 


अन्य पोस्ट