राष्ट्रीय
इसरो ने चंद्रयान-3 के ऊपरी कक्षा में पहुंचने की दूसरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की
17-Jul-2023 4:51 PM
.jpg)
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बेंगलुरु, 17 जुलाई भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 के ऊपरी कक्षा में पहुंचने की दूसरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।
इसरो ने सोमवार को कहा, ‘‘अंतरिक्ष यान अब 41603 किलोमीटर X (गुणा) 226 किलोमीटर की कक्षा में है।’’
उसने कहा कि अगला चरण मंगलवार अपराह्न दो बजे से तीन बजे के बीच प्रस्तावित है।
चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को चंद्रमा के लिए रवाना हुआ था। (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे