राष्ट्रीय

इसरो ने चंद्रयान-3 के ऊपरी कक्षा में पहुंचने की दूसरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की
17-Jul-2023 4:51 PM
इसरो ने चंद्रयान-3 के ऊपरी कक्षा में पहुंचने की दूसरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की

बेंगलुरु, 17 जुलाई  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 के ऊपरी कक्षा में पहुंचने की दूसरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।

इसरो ने सोमवार को कहा, ‘‘अंतरिक्ष यान अब 41603 किलोमीटर X (गुणा) 226 किलोमीटर की कक्षा में है।’’

उसने कहा कि अगला चरण मंगलवार अपराह्न दो बजे से तीन बजे के बीच प्रस्तावित है।

चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को चंद्रमा के लिए रवाना हुआ था। (भाषा)


अन्य पोस्ट