राष्ट्रीय
उप्र : गैस सिलिंडर में आग लगने से दादी-पोते की मौत, 12 अन्य गंभीर रूप से झुलसे
03-Apr-2023 12:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
फर्रुखाबाद (उप्र), 3 अप्रैल फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज क्षेत्र में सोमवार को सुबह भंडारे का प्रसाद बनाने के दौरान गैस सिलिंडर में लगी आग से झुलस कर एक बुजुर्ग महिला और उसके पौत्र की मृत्यु हो गई तथा 12 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के भटासा गांव निवासी बृजभान सिंह जाटव के घर देवी के जागरण कार्यक्रम का प्रसाद सुबह करीब पांच बजे बनाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। इस घटना में बृजभान की पत्नी शांति देवी (65) और उनके तीन वर्षीय पौत्र आर्यन की झुलस कर मौके पर ही मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में करीब 12 अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


