राष्ट्रीय

रहस्यमयी परिस्थितियों में दो भाइयों की मौत
26-Dec-2022 12:37 PM
रहस्यमयी परिस्थितियों में दो भाइयों की मौत

 मेरठ (उत्तर प्रदेश), 26 दिसम्बर | गंगानगर इलाके में दो भाइयों को उनके घर में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया। इनकी पहचान मीरपाल (42) और विकास (22) के रूप में हुई। घटना का पता तब चला, जब उनकी मां कश्मीरा देवी सुबह उनके कमरे में गईं और उन्हें मृत पाया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों भाइयों का अपनी पत्नियों से विवाद था। लेकिन उनकी मौत किस वजह से हुई, इसका पता पोस्टमॉर्टम के बाद ही चलेगा।


अधिकारी ने कहा कि मीरपाल की पत्नी लंबे समय से अलग रह रही है, जबकि विकास की पत्नी, जिसकी अप्रैल में शादी हुई थी, चार महीने पहले उसे छोड़कर चली गई थी।

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। (आईएएनएस)|


अन्य पोस्ट