राष्ट्रीय
लखीमपुर खीरी विधानसभा उपचुनाव के छठे दौर में बीजेपी को बढ़त
06-Nov-2022 12:13 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), 6 नवंबर | भाजपा ने उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में अपनी बढ़त बढ़ा ली है। भाजपा के अमन गिरि ने पहले छह दौर की मतगणना के बाद अपने प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी से 7,100 मतों की बढ़त बना ली है।
सपा प्रत्याशी विनय तिवारी पूर्व विधायक हैं।
इस सीट पर उपचुनाव 3 नवंबर को भाजपा के मौजूदा विधायक अरविंद गिरी के सितंबर में निधन होने के बाद हुए थे। (आईएएनएस)|
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे