राष्ट्रीय

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर | भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। साधारण परिवेश से आए मुलायम सिंह यादव की उपलब्धियां असाधारण थीं। 'धरती पुत्र' मुलायम जी जमीन से जुड़े दिग्गज नेता थे। उनका सम्मान सभी दलों के लोग करते थे। उनके परिवार-जन व समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं!
वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा मुलायम सिंह यादव अपने अद्वितीय राजनीतिक कौशल से दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे। आपातकाल में उन्होंने लोकतंत्र की पुनस्र्थापना के लिए बुलंद आवाज उठाई। वह सदैव एक जमीन से जुड़े जननेता के रूप में याद किए जाएंगे। उनका निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत है।
गौरतलब है कि 3 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव को देश के दिग्गज राजनेताओं में से एक कहा जाता था। 2 अक्टूबर को उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार सुबह उनका निधन हो गया। (आईएएनएस)|