राष्ट्रीय
आगरा में बोरवेल से निकाला गया बच्चा
14-Jun-2021 6:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
आगरा, 14 जून | पांच साल के शिवा को बोरवेल में गिरने के करीब साढ़े आठ घंटे बाद आखिरकार बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि बच्चा स्वस्थ और होश में है और उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
घटना आगरा ग्रामीण के फतेहाबाद के निबोहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई।
एक ग्रामीण ने बचाव अभियान के दौरान कहा कि हमने बोरवेल में एक रस्सी डाली थी जिसे बच्चे ने उसे पकड़ा था और वह हमारे सवालों का जवाब दे रहा था।
अनुमंडल दंडाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शिव को ऑक्सीजन भी उपलब्ध कराई जा रही है।
जिला प्रशासन, पुलिस और चिकित्सा दल मौके पर मौजूद थे,साथ ही वहां भारी भीड़ जमा थी। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


