मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर
मनेन्द्रगढ़, 6 नवंबर। वनमंडल मनेन्द्रगढ़ के अंतर्गत वन परिक्षेत्र मनेन्द्रगढ़ की टीम ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 नवंबर की रात को खैर लकड़ी से लदे एक वाहन क्रमांक एमपी 65 जीए 2317 को जब्त किया है।
वन विभाग को अवैध परिवहन की सूचना मिलने पर अमले ने रात में घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा। वाहन चालक द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिसे टीम ने विफल कर दिया।वाहन सहित खैर लकड़ी को जब्त कर वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
त्यौहारी सीजन के मद्देनजर वन क्षेत्रों में रात्रिकालीन गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है। यह कार्रवाई परिक्षेत्र अधिकारी मनेन्द्रगढ़ के नेतृत्व में रतुआ के परिक्षेत्र सहायक राम गोपाल सिंह, वन रक्षक विजय पैकरा, रवेंद्र रघुवंशी, जगदेव सिंह, देव सिंह और अशोक कुर्रे की टीम द्वारा की गई।