मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

फार्मासिस्ट अनुपस्थित, 3 मेडिकल स्टोर बंद करवाए गए
27-Oct-2026 7:39 PM
 फार्मासिस्ट अनुपस्थित, 3 मेडिकल स्टोर बंद करवाए गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मनेंद्रगढ़, 27 अक्टूबर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की की टीम ने फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिलने पर 3 मेडिकल स्टोर तत्काल बंद करवाए गए।

समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के संज्ञान में तथा उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार सोमवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मनेंद्रगढ़, जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एम.सी.बी.), छत्तीसगढ़ की टीम द्वारा जिले के केल्हारी एवं मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान केल्हारी क्षेत्र में संचालित 5 मेडिकल स्टोरों की जांच की गई। जांच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर 3 मेडिकल स्टोर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने अनुशंसा की गई ।                     

इसी क्रम में मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोरों के निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति पाए जाने पर निम्नलिखित 3 मेडिकल स्टोरों बालाजी फार्मेसी, मनेंद्रगढ़,  मेट्रो सिस्टम्स, मनेंद्रगढ़, स्मार्ट लैब फार्मेसी, चैनपुर, मनेंद्रगढ़ को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक बंद करवाया गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में संचालित मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच जारी रहेगी।


अन्य पोस्ट