मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

पारिवारिक विवाद, पिता की हत्या, आरोपी बेटा बंदी
07-Oct-2026 6:51 PM
पारिवारिक विवाद, पिता की हत्या, आरोपी बेटा बंदी

मनेंद्रगढ़,  7 अक्टूबर। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के थाना जनकपुर अंतर्गत ग्राम भगवानपुर में पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने अपने ही पिता की लाठी मारकर हत्या कर दी। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जनकपुर पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

प्रार्थी मोतीलाल सिंह की रिपोर्ट के अनुसार, 4 अक्टूबर को उनके भतीजे वंश बहादुर सिंह ने पारिवारिक विवाद में अपने पिता बीरन सिंह (65 वर्ष) के सिर पर लाठी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। शिकायत पर थाना जनकपुर में आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 245/2026 दर्ज किया गया।

 थाना प्रभारी विजय सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी वंश बहादुर सिंह भगवानपुर को गांव में छिपने के दौरान 24 घंटे के भीतर हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी (आला कत्ल) को घर के समीप खेत से बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट