मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

चोरी के 3 मामले, 5 बंदी
11-Sep-2026 8:19 PM
चोरी के 3 मामले, 5 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मनेन्द्रगढ़, 11 सितंबर। पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी के तीन मामलों का खुलासा कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अफसरों के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई।

 रेलवे कॉलोनी के प्रार्थी गुरुदत्ता के गैराज से कॉपर वायर चोरी के मामले में आरोपी राकेश यादव को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से लगभग 10 किलो कॉपर वायर और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (कुल कीमत लगभग 50,000) जब्त की गई।

 वार्ड क्रमांक 9 पेंड्रा दफाई स्थित प्रार्थी हुसैन के गोदाम से लोहे की छड़ एवं कटर मशीन चोरी के मामले में अरमान अंसारी और सुमित सिंह को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 2 क्विंटल लोहे की छड़ (कीमत 20,000) बरामद की गई।

चनवारीडांड इंडस्ट्रीज कैंपस से मोटर पंप चोरी के मामले में सुभाष कुमार और ऋषि कुमार को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से मोटर पंप (कीमत 14,000) जब्त किया गया।

सामान की पहचान के पश्चात सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में लिया गया है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से चोरी की घटनाओं की तत्काल सूचना देने और संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी पुलिस से साझा करने की अपील की है।


अन्य पोस्ट