मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

डॉ. अंबेडकर की जयंती पर विचार गोष्ठी
16-Apr-2026 4:08 PM
डॉ. अंबेडकर की जयंती पर विचार गोष्ठी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मनेंद्रगढ़,16 अप्रैल । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के नेतृत्व में 14 अप्रैल को सिविल अस्पताल, मनेंद्रगढ़ में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 50 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

शिविर में भाग लेने वाले जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं ने रक्तदान के महत्व पर अपने विचार रखे। पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कहा, रक्तदान सबसे बड़ा दान है और यह सीधे किसी की जान बचाने का माध्यम है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा, हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रक्तदान करना चाहिए। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा, यह मानवता की सेवा का प्रतीक है और इसे जन-आंदोलन बनाना चाहिए।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू ने कहा, रक्तदान समाज सेवा का सरल माध्यम है। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने कहा, ऐसे आयोजन समाज को जोडऩे का कार्य करते हैं। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष कासिम अंसारी ने युवाओं से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

 व्यंकटेश सिंह ने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंदों की मदद होती है। डॉ. अंशुल सिंह ने युवाओं को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित होने की बात कही।

पैथोलॉजिस्ट स्नेहा सिंह ने कहा कि इस प्रकार के शिविर समय-समय पर आयोजित होने चाहिए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध हो सके। शिविर में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट