मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

एरोबिक एवं जुंबा फिटनेस क्लास में उत्साह से लिया हिस्सा
13-Apr-2026 2:41 PM
एरोबिक एवं जुंबा फिटनेस क्लास में उत्साह से लिया हिस्सा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मनेन्द्रगढ़, 13 अप्रैल। 18वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर संजय शर्मा के निर्देशन में स्थानीय सुरभि पार्क में एरोबिक एवं जुंबा फिटनेस क्लास में सैकड़ों लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार  कमांडिंग ऑफिसर   के निर्देशन पर सुरभि पार्क में साप्ताहिक एरोबिक एवं जुंबा फिटनेस एक्सरसाइज रविवार प्रात: 6.30 बजे प्रारंभ हुआ।

18वीं बटालियन के प्रमुख सेनानी ने अपने संदेश में कहा कि - एरोबिक्स शरीर और मन दोनों के लिए फायदेमंद होता है, यह वजन घटाने में सहायक होता है। इससे सांस लेने की क्षमता एवं ऊर्जा बढ़ती है। बीमारियों का खतरा कम करता है और जुंबा से तेजी से कैलोरी बर्न होती है पूरे शरीर की एक्सरसाइज फ्लैक्सिबिलिटी और संतुलन बढ़ता है।

कार्यक्रम में एरोबिक्स के विभिन्न स्टेप का कमांड प्रमुख रूप से सहायक सेनानी सुरेश कुमार गौड़, प्लाटून कमांडर बृजभूषण तिवारी प्रधान आरक्षक  छबिलाल कश्यप, पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ जिला योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय, हंसिका कश्यप, धात्री पटेल  ने अभ्यास कराया।  फिटनेस के इस प्रात: कालीन सत्र में 18वीं बटालियन के 60 जवान एवं 40 बच्चे उत्साह पूर्वक भाग लिया। इसके अतिरिक्त पतंजलि योग समिति से जुड़े जगदंबा अग्रवाल, एवं अन्य स्थानीय नागरिक ने इसका लाभ उठाया।


अन्य पोस्ट