मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ उत्तम स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का वैश्विक अभियान-डॉ. चंदेल
07-Apr-2026 6:49 PM
‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ उत्तम स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का वैश्विक अभियान-डॉ. चंदेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मनेन्द्रगढ़, 7 अप्रैल। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एमसीबी योग सेवा समिति द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. संदीप चंदेल सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

डॉ. संदीप चंदेल ने कहा कि तेज रफ्तार जीवन शैली में हेल्थ को लेकर सतर्क और गंभीर रहें, 7 अप्रैल को मनाया जाने वाला विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल एक औपचारिक दिन नहीं है, बल्कि यह दुनिया को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का वैश्विक अभियान है।

 उन्होंने लोगों को नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और योग-प्राणायाम अपनाने की सलाह दी।

शिविर में डॉ. मानसी और डॉ. नेहा द्वारा रोगों के अनुसार दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही आयुष मंत्रालय से संबंधित स्वास्थ्य जागरूकता सामग्री भी वितरित की गई।

वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने कहा कि मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों से बचाव के लिए नियमित योग और प्राणायाम उपयोगी हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सतीश उपाध्याय ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन बलवीर कौर ने किया।


अन्य पोस्ट