मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

17 वर्षों की लंबी योग साधना के लिए बलवीर कौर सम्मानित
09-Mar-2026 4:43 PM
17 वर्षों की लंबी योग साधना के लिए बलवीर कौर सम्मानित

मनेद्रगढ़, 9 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, योग के क्षेत्र में निरंतर 17 वर्षों से सक्रिय श्रीमती बलवीर कौर को योग एवं प्राणायाम के विशिष्ट  विस्तार, रुचि एवं समर्पण के लिए , एमसीबी जिला योग सेवा समिति के मंच पर सम्मानित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग एवं प्राणायाम के प्रात: कालीन सत्र में यह सम्मान वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय द्वारा दिया गया। इस अवसर  योग सत्र का संचालन वरिष्ठ शिक्षिका नीलम दुबे, बलवीर कौर  द्वारा किया गया। योग के नियमित अभ्यास के पश्चात बौद्धिक संवर्ग के अंतर्गत योग साधिकाओं के बीच ध्यान एकाग्र के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई।

जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण निशि, आर दीवान, भैरव प्रसाद केशरवानी, जगदंबा अग्रवाल, बबली सिंह, कविता मंगतानी, अर्चना सेजपाल, पिंकी सलूजा, पिंकी रैना, सतीश उपाध्याय कैलाश दुबे, परमानंद सिंह  आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट