मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

एमसीबी में महिलाओं के हाथों में प्रशासनिक बागडोर
07-Mar-2026 2:40 PM
एमसीबी में महिलाओं के हाथों में प्रशासनिक बागडोर

17 महिला अधिकारी और 6 जनप्रतिनिधि काम संभाल रहीं

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष

रंजीत सिंह

मनेन्द्रगढ़, 7 मार्च ( ‘छत्तीसगढ़’संवाददाता)। नवीन जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) में नारी शक्ति के हाथों में प्रशासनिक बागडोर है, जो पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बेहतर तरीके से जिले में प्रशासनिक कामकाज संभाल रही हैं। वे 17 प्रशासनिक और 6 निर्वाचित जनप्रतिनिधि शीर्ष पदों पर बेहतर तरीके से काम कर रही हैं।

आज की महिलाएं समाज में पुरुषों के साथ समान गति से निरंतर आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं का पुरुषों के साथ निरंतर आगे बढऩा समाज एवं देश के लिए बहुत अधिक लाभकारी सिद्ध हो रहा है। किसी भी क्षेत्र का कोई भी ऐसा कार्य नहीं है, जिसे केवल पुरुष ही कर सकता है, महिला नहीं। वहीं कुछ कार्य ऐसे अवश्य हैं जिन कार्यों पर आज भी महिलाओं का ही एकमात्र अधिकार है। रोगियों की सेवा, गृहणी और बच्चों देखभाल इत्यादि, लेकिन एमसीबी जिले में अब महिलाओं के हाथों में प्रशासनिक बागडोर है।

जिले में 17 प्रशासनिक

और 6 निर्वाचित

जनप्रतिनिधि शीर्ष पदों पर बेहतर तरीके से काम कर रही हैं, जिनकी सेवाओं का लाभ संपूर्ण जिलेवासियों को सतत रूप से मिल रहा है, इसीलिए आज की महिलाओं को पुरुषों से कम दृष्टि से नहीं देखा जाता है।

समर्पण और मेहनत के साथ काम

कर रहीं महिला अधिकारी

नवीन जिले एमसीबी में कानून व्यवस्था की बागडोर महिला पुलिस कप्तान रत्ना सिंह ने संभाल रखी है। वहीं जिला स्तर पर सभी विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की देखरेख जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंकिता सोम के द्वारा की जा रही है।

इसी प्रकार नम्रता आनंद डोंगरे अपर कलेक्टर, इंद्रा मिश्रा एसडीएम केल्हारी, डॉ. श्रावणी चक्रवर्ती प्राचार्य शा. विवेकानंद महाविद्यालय,शशिकला पैकरा जिला आबकारी अधिकारी, अंकिता मरकाम सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, श्रुति धुर्वे तहसीलदार मनेंद्रगढ़, उमंग जैन तहसीलदार, सतरूपा साहू तहसीलदार केल्हारी, सिद्धि गबेल तहसीलदार खडग़वां, वैशाली सिंह सीईओ जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़, अंजना वाइकिल्फ सीएमओ नगर पंचायत लेदरी, दीपिका मिंज सीएसपी चिरमिरी, तरशीला टोप्पो डीएसपी, आराधना बनोदे उप निरीक्षक, एवं विनीता चौरासे जिला विपणन अधिकारी के पद पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन समर्पण और मेहनत के साथ कर रही हैं।

जिले में महिला जनप्रतिनिधियों की बेहतर कौशल क्षमता

एमसीबी जिले में महिला प्रतिनिधियों की कौशल और क्षमता भी देखने को मिल रही है। जिले में 6 निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंती सिंह, श्याम बाई मरकाम जनपद अध्यक्ष खडग़वां, जानकी बाई कुसरो, जनपद अध्यक्ष मनेंद्रगढ़, प्रतिमा यादव अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़, ललिता यादव अध्यक्ष नगर पंचायत झगराखंड एवं रीमा यादव अध्यक्ष नगर पंचायत झगराखंड जमीनी स्तर पर बेहतर तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। 

राजनीति के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। इनके द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराए जाने के साथ महिलाएं और बच्चों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जा रही है। घरेलू जिम्मेदारियों और राजनीतिक भूमिकाओं के बीच जिले में महिला जनप्रतिनिधि संतुलन बनाकर अच्छा काम कर रही हैं।


अन्य पोस्ट