मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

नि:शुल्क आरोग्य शिविर में 203 मरीजों का उपचार
09-Feb-2026 3:14 PM
नि:शुल्क आरोग्य शिविर में 203 मरीजों का उपचार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मनेन्द्रगढ़ 9 फरवरी। एकल अभियान द्वारा मनेंद्रगढ़ के विद्यालय ग्राम कोड़ा के साप्ताहिक बाजार में रविवार को स्वास्थ्य विभाग मनेंद्रगढ़ के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. स्वनिल तिवारी के सहयोग से नि:शुल्क आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया,  जिसमें एलोपैथी,और  आयुष के विशेषज्ञ चिकित्सकों  ने अपनी सेवाएं दी, जिसमें ग्रामवासियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और 203 लोगों ने उपचार कराया। शिविर स्थल में ही रक्त परीक्षण, नेत्र परीक्षण, चश्मा जांच भी हुई,  शिविर में मुख्य रूप से डॉ. भाषिता साहू नेत्र विशेषज्ञ, डॉ. देव दंत चिकित्सक, डॉ. राकेश सिंह मेडिसिन विशेषज्ञ, डॉ. इंतजार ओरके अस्थि रोग विशेषज्ञ, आयुष के डॉ. मेघा गुप्ता  डॉ. मानसी , आर .डी.दीवान, गेंद सिंह कंवर,  अश्वनी अग्रवाल ने अपनी सेवाएं दी। इस शिविर में एकल अभियान के सम्मानित समिति सदस्य भी उपस्थित थे। एकल अंचल संरक्षक नीरज अग्रवाल,  कृष्णा निशि, जया कर, श्रीमती प्रवीण सिंह , परमेश्वर सिंह, रविन्द्र मिश्रा, अंचल अभियान प्रमुख राजेश साहू संच प्रमुख पारस यादव, प्यारे लाल मरपच्ची, संच व्यास राजमनिया शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित थे। एकल अभियान के अंचल संरक्षक नीरज अग्रवाल ने उपस्थित जनसमुदाय को एकल अभियान के कार्य और उद्देश्य की जानकारी दी एकल के पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से  सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास करना है  प्राथमिक शिक्षा, संस्कार शिक्षा, आरोग्य, स्वालंबन, और जागरण के माध्यम से गांवों को सशक्त बनाना है।

 इसके लिए एकल अभियान के अनेक कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहा है, पूरे शिविर में ग्राम कोड़ा  सरपंच पति  पंकज सिंह और कोड़ा स्वास्थ्य कर्मचारी श्रवण कुमार का सराहनीय योगदान रहा ।

 


अन्य पोस्ट