मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

हरचौका साप्ताहिक बाजार में लूट के चार आरोपी गिरफ्तार
07-Dec-2025 6:53 PM
हरचौका साप्ताहिक बाजार में लूट के चार आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मनेंद्रगढ़, 7 दिसंबर। छ: माह बाद पुलिस ने हरचौका साप्ताहिक बाजार में हुए लूटकांड का खुलासा किया है। जनकपुर पुलिस ने लूट करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार पांच जून 2025 को प्राथी राकेश सोनी ने थाना जनकपुर में एफआईआर दर्ज कराया कि उसके भाई अनिल सोनी और ब्रह्मसोनी साप्ताहिक बाज़ार हरचौका से वापस अपने गाँव जा रहे थे, तभी रास्ते में घुघरी के पास दो मोटर साइकिल में 4 अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी और उनके पास रखा हुआ सोने- चांदी के जेवर और नकदी रकम सामान कुल जुमला लगभग पांच लाख 26 हजार की संपत्ति को चोरी करके ले गए। थाना जनकपुर में प्रकरण पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

इसी दौरान पता चला कि इसी तरह की वारदात सरहदी थाना गोहपारू क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खन्नौधी में हुआ है जिस पर चार संदेही जेल शहडोल में निरुद्ध हैं। पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के निर्देशन पर एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनकपुर ओमप्रकाश दुबे एवं स्टाफ द्वारा उक्त मामले में टीम गठित कर प्रार्थीगण से संपर्क किया गया तथा विधिवत न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर आरोपियों की पहचान कर जिला जेल शहडोल में कराई गई, जहां  चारों संदेहियों को सही पहचाना।

 जिस पर से न्यायालय में प्रतिवेदन पेश कर प्रोडक्शन वारंट जारी कराया गया और आरोपियों की उपस्थिति न्यायालय में सुनिश्चित की गई। जिस पर न्यायालय से पुलिस रिमांड हेतु प्रतिवेदन पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया।

आरोपियों को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ करने पर पहले तो आरोपियों ने ना नुकूर किया। लगातार पूछताछ करने पर अंतत: आरोपी टूट गए और जुर्म करना स्वीकार कर घटना में प्रयुक्त  देसी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, एक फायर कारतूस का खोखा, लूटे गए सोने चांदी के लगभग जेवर बरामद कराए। जिसे जब्त किया गया है।


अन्य पोस्ट