मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेंद्रगढ़, 28 नवंबर। शुक्रवार को रक्षित केंद्र आमाखैरवा परेड ग्राउंड में आयोजित जनरल परेड का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा किया गया।
परेड निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम जवानों के टर्न आउट का निरीक्षण कर साफ सुथरी वेशभूषा धारण करने आवश्यक निर्देश दिया गया। उत्तम वेशभूषा धारण किये अधिकारी /जवानों को ईनाम दिया गया।
इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस विभाग के शासकीय वाहनों का निरीक्षण किया गया, जिसमें वाहनों की साफ-सफाई, एवं रख-रखाव की स्थिति जांच की गई व टोली वार स्क्वाड ड्रिल कराया गया। तत्पश्चात पुलिस जवानों ने मार्च पास्ट कर एसपी को सलामी दी।
पुलिस लाइन का भी निरीक्षण किया गया, जहां ड्यूटी व्यवस्था, साफ-सफाई, एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


