मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

भाजपा महिला मोर्चा ने किया समूह की महिलाओं का सम्मान
26-Dec-2024 3:06 PM
भाजपा महिला मोर्चा ने किया समूह  की महिलाओं का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 26 दिसम्बर।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता महिला मोर्चा एमसीबी जिलाध्यक्ष प्रतिमा पटवा की अध्यक्षता एवं मनेंद्रगढ़ मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता पासी के नेतृत्व में मनेंद्रगढ़ महिला मोर्चा द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का तिलक लगाकर व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

स्व. वाजपेयी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों द्वारा अटल जी की जीवनी एवं आज का दिन सुशासन दिवस के रूप में मनाए जाने पर प्रकाश डाला गया तत्पश्चात उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चंदन लगाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें शासन की महिती योजनाओं से तथा महतारी वंदन योजना से अवगत कराया गया। वहीं लाभार्थी महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा महिला मोर्चा मंडल मनेंद्रगढ़ द्वारा भाजपा मनेंद्रगढ़ मंडल के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा का भी सम्मान किया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिमा पटवा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, महेंद्र पाल, विवेक अग्रवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता पासी, महामंत्री सुनैना विश्वकर्मा, अंजना विश्वकर्मा, उमाशंकर पासी, पार्षद रूबी पासी, पूर्व पार्षद रामधुन जायसवाल, जमील शाह, सुरेश श्रीवास्तव, राजेश विश्वकर्मा एवं महिला मोर्चा की पूजा घोषाल, अर्चना विश्वकर्मा, कंचन भौमिक, रिंजू सिंह, रतना शर्मा, सावित्री मनहरे, गीता वर्मा, सरोज वर्मा, रूपलता, कलावती, ज्योति मांझी रोहिणी सिंह, रवि सोनकर, लक्ष्मी कोरी, संपत लाल, एवं कुमार प्रवीण ्आदि उपस्थित रहे। 
 


अन्य पोस्ट