मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

आयुक्त ने शहर का लिया जायजा
24-May-2024 3:42 PM
आयुक्त ने शहर का लिया जायजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

चिरमिरी, 24 मई। प्रतिदिन की भांति बुधवार को भी निगम आयुक्त ने शहर का लिया जायजा, सफाई व अन्य कार्य का किया निरीक्षण।

शहर को साफ-सफाई व्यवस्था, सुदृढ़ हो इसके लिए प्रतिदिन नगर निगम आयुक्त राम प्रसाद आचला स्वयं शहर का निरीक्षण कर रहे है, बुधवार को एसएलआर घर-घर कचरा कलेक्शन कार्य का निरीक्षण चिरमिरी नगर निगम के आयुक्त ने चिरमिरी शहर का दौरा किया।

इस दौरान आयुक्त राम प्रसाद के स्वच्छता प्रभारी उमेश तिवारी जी, ई.ई बी.के. सिंह व निगम केअधिकारियों ने शहर में विभिन्न स्थानों पर चल रहे सफाई व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। आयुक्त सर ने सफाई कर्मियों के सफाई कार्य की प्रगति और अनुपालन को जाना।

आयुक्त राम प्रसाद आचला ने इस दौरान साफ- सफाई के साथ घर-घर कचरा कलेक्शन कार्य का निरीक्षण किया। मौके पर ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निगम अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान संबंधित क्षेत्र के सुपरवाइजर भी मौके पर मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट