मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
24-Apr-2024 7:41 PM
भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
चिरमिरी, 24 अप्रैल।
जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर 1008 भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में सन्मति महिला मंडल चिरमिरी एवं आचार्य विद्यासागर दिगंबर जैन पाठशाला चिरमिरी के संयुक्त तत्वाधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन हल्दीबाड़ी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। 

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भगवान महावीर स्वामी के उपदेशों व जैन धर्म का प्रचार प्रसार करना था। इस कार्यक्रम में चिरमिरी के विभिन्न स्कूलों से आए हुए छात्र-छात्राओं ने शाकाहार, नशा मुक्ति, भ्रूण हत्या, इंटरनेट का बढ़ता प्रकोप, पर्यावरण संरक्षण और जीव दया के विषय पर अपनी अपनी प्रस्तुति दी। चिरमिरी के प्राय: सभी स्कूल के और कॉलेजो के बच्चों ने एक से बढक़र एक प्रस्तुतियां मंच पर दी 
 
कार्यक्रम का शुभारंभ 1008 भगवान महावीर भगवान और आचार्य गुरुवर विद्यासागरजी के छायाचित्र के समक्ष  दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक विनय जायसवाल जी एवं प्रोफेसर भगवत प्रसाद दुबे एवं जैन समाज के वरिष्ठगढ़  विशेष रूप से उपस्थित रहेद्य कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल सिंह जी, बाबा बघेल जी एवं सुनील मानिकपुरी जी उपस्थित रहे।

चिरमिरी के सभी विद्यालयों एवं कॉलेज के बीच एकल और सामूहिक प्रतियोगिता रखी गई थी एकल में  प्रथम स्थान डीएवी स्कूल चिरमिरी, द्वितीय स्थान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मंच एवं तृतीय स्थान स्वामी आत्मानंद स्कूल गोदरिपारा ने प्राप्त किया को समूह में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ आचार्य विद्यासागर दिगंबर जैन पाठशाला के बच्चों ने जिन्होंने जीव दया के ऊपर विशेष नृत्य और नाटिका की जो प्रस्तुति की जो की दिल को छू लेने वाली प्रस्तुति रही, द्वितीय स्थान डीएवी  स्कूल चिरमिरी को जिन्होंने इंटरनेट के बढ़ते  प्रकोप  पर एक नित्य नाटक किया था, तृतीय स्थान के बी पटेल कॉलेज ने पाया जिन्होंने नशा मुक्ति का सन्देश अपने नित्य नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन नवयुवक मंडल एवं सन्मति महिला मंडल की महिलाओं ने संयुक्त रूप से किया, अंत में आभार प्रदर्शन सन्मति महिला मंडल की अध्यक्ष द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सन्मति महिला मंडल की सभी महिलाओं एवं नवयुवक मंडल के सभी युवाओं का भरपूर सहयोग मिला।


अन्य पोस्ट