मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

शिक्षिका प्रज्ञा सिंह का सिविल जज के पद पर चयन
12-Jan-2024 8:40 PM
शिक्षिका प्रज्ञा सिंह का सिविल जज के पद पर चयन

मनेन्द्रगढ़, 12 जनवरी। एमसीबी जिले के एक सरकारी विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका ने सिविल जज के पद पर चयनित होकर संपूर्ण जिले का मान बढ़ाया है। जिले के संकुल केंद्र पिपरिया अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय डंगोरा में पदस्थ सहायक शिक्षिका प्रज्ञा सिंह का सिविल जज के पद पर चयन हुआ है। उनके चयन पर परिजनों एवं स्टाफ में हर्ष की लहर व्याप्त है। सभी ने न्हें अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


अन्य पोस्ट