मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

चरण पादुका शोभायात्रा मनेंद्रगढ़ पहुंची, स्वागत
09-Jan-2024 8:41 PM
चरण पादुका शोभायात्रा मनेंद्रगढ़ पहुंची, स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मनेन्द्रगढ़, 9 जनवरी। श्रीलंका के सीता माता मंदिर से अयोध्या तक शोभायात्रा निकाली जा रही है। भगवान श्रीराम के भक्त उनकी चरण पादुका लेकर अयोध्या जा रहे हैं। यह यात्रा आठ राज्यों से होकर निकाली जा रही है। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में शोभायात्रा के पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

श्रीलंका के सीता माता मंदिर से भगवान श्रीराम की चरण पादुका अयोध्या ले जाई जा रही है। चरण पादुका की शोभायात्रा 15 दिसंबर श्रीलंका से शुरू हुई है जो 22 जनवरी को अयोध्या में समाप्त होगी। यह शोभायात्रा 8 राज्यों से होती हुए अयोध्या पहुंचेगी जहां श्री राम मंदिर में चरण पादुका स्थापित की जाएगी। सोमवार को अंबिकापुर से शोभायात्रा मनेंद्रगढ़ स्थित श्री राम मंदिर पहुंची जहां चरण पादुका की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मनेंद्रगढ़ से यात्रा शहडोल (मप्र) के लिए प्रस्थान की।


अन्य पोस्ट