मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

पुलिस की कार्यशैली जानने विद्यार्थियों ने किया थाने का शैक्षणिक भ्रमण
18-Dec-2023 7:26 PM
पुलिस की कार्यशैली जानने विद्यार्थियों ने किया थाने का शैक्षणिक भ्रमण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 18 दिसम्बर।
एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल तेंदूडांड के कक्षा 8वीं के छात्र-छात्राओं ने झगराखंड स्थित पुलिस थाने का शैक्षणिक भ्रमण किया। सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका प्रियंका शॉ विद्यार्थियों को पुलिस थाने की कार्यशैली, गतिविधियां एवं पुलिस कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारियां के बारे में जानकारी प्राप्त करने हेतु उन्हें शैक्षणिक भ्रमण पर ले गईं।

झगराखंड थाना के निरीक्षक प्रद्युम्न तिवारी, प्रधान आरक्षक दानिश शेख एवं अन्य आरक्षकों ने विद्यार्थियों को कानून व्यवस्था के बारे में विस्तृत रूप से समझाया। शंकर सिंह पीसीबी विधिक सेवा समिति ने विद्यार्थियों को गुड टच, बेड टच, नशा मुक्ति, बाल अपराध, महिलाओं एवं बच्चियों के साथ होने वाले अपराध, यातायात नियमों, पॉक्सो एक्ट इत्यादि के बारे में जानकारी दी तथा इस प्रकार के अपराधों से बचने एवं रोकथाम के लिए किस प्रकार अपनी भागीदारी का निर्वहन करना है, के बारे में बताया।
 
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों में अपराधों के खिलाफ लडऩे की जागरूकता आती है तथा भविष्य में बड़े होकर भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय विधिक सेवा, भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाकर देश सेवा करने की प्रेरणा मिलती है।


अन्य पोस्ट