मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में हुई भारत जोड़ो यात्रा और आम सभा
08-Sep-2023 4:42 PM
जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में हुई भारत जोड़ो यात्रा और आम सभा

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 8 सितम्बर।
भारत जोड़ो यात्रा के प्रथम वर्षगांठ पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में मनेंद्रगढ़ में एक विशाल पैदल मार्च भगत सिंह सिंह चौक से राजीव गांधी चौक तक निकाला गया साथ ही पैदल मार्च के समापन पर आम सभा को भी संबोधित किया गया। सभा के समाप्ति के बाद राजीव गांधी चौक के पास ही जिला कांग्रेस कार्यालय का उदघाटन भी किया गया। भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेसियों में भारी उत्साह और उमंग देखने को मिला हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भारत छोड़ो यात्रा में शमिल हुए।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि देश के वर्तमान हालात में जब क्षेत्रियता, धर्म एवं सांप्रदायिकता के नाम पर देश की सत्ता में बैठे हुए लोग राजनीति कर रहे है वैसे में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगों के सामने एक नई उम्मीद लेकर आई है। 

उन्होंने कहा कि जब देश चलाने हुक्मरान आम आदमी की जरूरतों शिक्षा, रोजगार को परिदृश्य पीछे धकेल कर धार्मिक आधार पर धु्रवीकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हों तब उस समय कांग्रेस जैसी जन सरोकारी वाली पार्टी का यह नैतिक और राजनैतिक कत्र्तव्य हो जाता है कि वह देश को बचाने देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिये भारत जोड़ो जैसा महाअभियान चलाए भारत जोड़ो यात्रा का यही उद्देश्य था। भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि पिछले साल 7 सितंबर 2022 को हमारे नेता राहुल गांधी ने ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी जो भारत के किसी भी राजनेता द्वारा अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा है। 4 हजार 81 किलामीटर, 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों, 75 जिलों और 76 लोकसभा क्षेत्रों की 136 दिनों की यात्रा ने लोगों के मन पर एक अमिट छाप छोड़ी है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने कहा कि हमारा दृढ़ विश्वास है कि यात्रा का यह प्रभाव आगामी सभी राज्य स्तरीय और केंद्र चुनावों पर अपना प्रभाव जावेगा और हमारी सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी के गौरव को बहाल करने का मार्ग प्रशस्त होगा। 

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा में नपाध्यक्ष प्रभा पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, ब्लाक अध्यक्ष राजेश शर्मा, राजेश साहू, मनोज साहू, रवि प्रताप सिंह, सुभाष कश्यप, युकां जिलाध्यक्ष हफीज मेमन, कासिम अंसारी, नीता भट्टाचार्य, वीरू खान, राणा सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट