मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

ब्राह्मण समाज ने मनाई तुलसीदास जयंती
30-Aug-2023 7:48 PM
ब्राह्मण समाज  ने मनाई  तुलसीदास जयंती

चिरमिरी, 30 अगस्त। संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती ब्राह्मण समाज चिरमिरी द्वारा भक्ति भाव से मनाई गई। जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति व समाज के वरिष्ठ जन तथा युवाओं के द्वारा भक्तिभाव के साथ गोस्वामी तुलसीदास जी की पूजा की गई एवं हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। उसके पश्चात गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन पर अद्भुत बातें बताई गई।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम समाज के राजीव लोचन शुक्ला  ने गोस्वामीजी के जीवन पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला और कहा कि उनके द्वारा रचित भगवान राम के चरित्र पर आधारित हिंदु समाज और भारत की युवाओं में नैतिक स्तर को उपर ले जाने में सहायक सिद्ध हो रही है। आज हमें चरित्रवान होने की आवश्यकता है। दुनिया की हर समस्या का समाधान तुलसी साहित्य में हैं। 

डॉ. डी.के. उपाध्याय ने कहा हुए कहा कि तुलसीदास हिंदी साहित्य के महान कवि, साहित्यकार व दार्शनिक थे. तुलसीदास के दोहे आज भी युवाओं को प्रेरणा देते हैं उनके जैसे संतों के कारण ही हजार वर्षों के अभारतीय शासन में भी भारतीयता जीवित रही।
उक्त कार्यक्रम में वीरेंद्र तिवारी के द्वारा भोग का वितरण कराया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप ब्राह्मण समाज के महामंत्री धर्मेन्द्र त्रिपाठी, नारायणी शक्ति अध्यक्ष मिथिलेश परासर, डॉ. डी.के. उपाध्याय, आर पी शुक्ला, राजेन्द्र त्रिपाठी , वीरेंद तिवारी, गीता शुक्ला, जितेन्द्र मिश्रा, शिवेंद्र त्रिपाठी, यदुवंश तिवारी,  उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट