मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

योगासन स्पोर्ट्स स्पर्धा में डीएवी स्कूल चैम्पियन
31-Jul-2023 3:18 PM
योगासन स्पोर्ट्स स्पर्धा में डीएवी स्कूल चैम्पियन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 31 जुलाई।
जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल की उपस्थिति में किया गया। यह प्रतियोगिता 3 आयु वर्ग में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में 136 बच्चों ने अपना योगासन प्रदर्शन किया।

9 से 14 आयु वर्ग में सब जूनियर गु्रप में बालक वर्ग में प्रथम पुरस्कार पीयूष कुमार पटेल द्वितीय पुरस्कार आर्यन यादव डीएवी स्कूल चिरमिरी एवं तृतीय पुरस्कार अनुराग वर्मा सरस्वती शिशु मंदिर चिरमिरी को मिला। 

इसी प्रकार सब जूनियर गु्रप बालिका वर्ग में देवांशी प्रथम, संस्कृति सिंह डीएव्ही स्कूल चिरमिरी द्वितीय एवं अर्चना रवि शासकीय उमावि बेलबहरा तृतीय, जूनियर गु्रप 14 से 18 वर्ष की उम्र में बालक वर्ग में निशांत कुमार सिंह सेंट पैट्रिक अकैडमी प्रथम, आशुतोष राय सेंट पैट्रिक अकैडमी द्वितीय एवं मोहम्मद वासिल एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। वहीं जूनियर गु्रप बालिका वर्ग में अवनी अग्रवाल डीएवी स्कूल प्रथम, निहारिका डीएवी स्कूल चिरमिरी द्वितीय, पलक पांडेय एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल तृतीय तथा सीनियर वर्ग में अमृता वर्मा चिरमिरी को पुरस्कृत किया गया। 

अच्छा प्रदर्शन करने में अनन्या शर्मा डीएवी पब्लिक स्कूल चिरमिरी को पुरस्कृत किया गया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा के द्वारा दिया गया। इस दौरान जिला खेल अधिकारी गोपाल सिंह, योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन जिला एमसीबी के संरक्षक सतीश उपाध्याय, अध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष रामचरण केशरवानी, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, संयुक्त सचिव नीलम गुप्ता एवं कार्यकारिणी सदस्य शंभू केशरवानी, धर्मराज तिवारी, बलबीर कौर, शिव नारायण सिंह, प्रतिभा सोलोमन, पिंकी सलूजा, नीलम दुबे, सुनीता मिश्रा, रामसेवक विश्वकर्र्मा, कैलाश दुबे, हर्षलता खियानी,  जसवीर सिंह रैना,  विश्वनाथ गुप्ता, विवेक तिवारी, अरुण वर्मा, डॉ. राजेश सिंह यादव, सुरेश पोखरियाल, ईरा कर, मीना जायसवाल, बबली सिंह तथा सभी स्कूल के संस्था प्रभारी एवं योग स्पोर्ट्स टीचर उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट