महासमुन्द

बागबाहरा क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं के घर पहुंचे अग्नि
29-Jul-2021 7:30 PM
बागबाहरा क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं के घर पहुंचे अग्नि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 जुलाई।
छग राज्य बीज एवं कृषि निगम अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर ने  बागबाहरा क्षेत्र के प्रवास के दौरान ग्राम नवागांव में पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर बागबाहरा नगर में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के घर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। 

श्री चंद्राकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व प्राचार्य हरीश पांडेय से मिले और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनकी पत्नी व परिवारजन से भी बात की। श्री चंद्राकर वरिष्ठ नेता रज्जाक मेमन के घर भी पहुंचे और उनका हाल.चाल जाना। 

इस दौरान कांग्रेस नेता फिरोज मेमन, सुहैल मेमन, ओमप्रकाश साहू, बड़ा खान, रूपेश तिवारी मौजूद थे। प्रवास में श्री चंद्राकर के साथ उनके पुत्र दिव्येश चंद्राकर व स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष नारायण नामदेव भी थे। निगम अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने अपने निवास में आरंग क्षेत्र से आए किसान नेता द्वारिका साहू रीवां व भावेश चंद्राकर मोखला से कृषि और किसानों के संदर्भ में मंत्रणा की।
 


अन्य पोस्ट