महासमुन्द

बड़े झाड़ के जंगल में अवैध कब्जे, कार्रवाई की मांग को ले भूख हड़ताल
27-Jul-2021 9:36 PM
बड़े झाड़ के जंगल में अवैध कब्जे, कार्रवाई की मांग  को ले भूख हड़ताल

महासमुंद, 27 जुलाई। बड़े झाड़ के जंगल में हुए अवैध कब्जे पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कलेक्टोरेट के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गए।  सोमवार को अंकित बागबाहरा ने कलेक्टोरेट के सामने भूख हड़ताल कर दोषियों के खिलाफ  कार्रवाई की मांग की। 

अंकित ने बताया कि मामले को लेकर 14 जून 21 को एसडीएम बागबाहरा व सीएमओ नगर पालिका बागबाहरा को पत्र के माध्यम से जानकारी दी गई थी। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जून को को कलेक्टर को पत्र लिखकर मामले की शिकायत की गई थी। फिर भी अब तक दाोषियों के खिलाफ  कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अंकित ने बताया कि शासन की उदासिनता के चलते कब्जाधारियों के हौसले बुलंद है। सोमवार को कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन के जरिए अंकित की मांग है कि बड़े झाड़ के जंगल को चिह्नांकित कर सुरक्षित किया जाए। साथ ही कब्जा करवाने के जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए।  
 


अन्य पोस्ट