महासमुन्द

प्रवेश परीक्षा 11 को
24-Jul-2021 7:17 PM
प्रवेश परीक्षा 11 को

महासमुंद, 24 जुलाई। जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली जिला महासमुंद में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा बुधवार 11 अगस्त को जिले के 28 केंद्रों पर आयोजित होगी। सभी पंजीकृत परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड नवोदय विद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते हैं। इसके उपरांत सभी परीक्षार्थियों को अपना एडमिट कार्ड संबंधित परीक्षा केंद्र में प्रस्तुत करना होगा।

 


अन्य पोस्ट