महासमुन्द

पलसापाली के तीन घरों में आबकारी छापा, 210 लीटर महुआ शराब बरामद
23-Jul-2021 6:09 PM
पलसापाली के तीन घरों में आबकारी छापा, 210 लीटर महुआ शराब बरामद

तीन जेल दाखिल 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 23 जुलाई। सरायपाली के ग्राम पलसापाली में आबकारी विभाग ने तीन ग्रामीण के घर के छापामार कार्रवाई करते हुए इनके पास से 210 लीटर महुआ शराब बमराद किया है। तीनों अपने-अपने घरों में महुआ शराब बनाकर अवैध बिक्री के लिए रखे थे। तीनों आरोपियों के खिलाफ  आबकारी अधिनियम की धारा 34-2, 59 क के तहत गिरफ़्तार कर न्यायालय से रिमांड लेकर जेल भेजा दिया है।

सहायक आबकारी आयुक्त विजय सेन ने बताया कि ग्राम पलसापाली थाना सिंघोड़ा में घासीदास खुंटे, दीपक जोल्हे व राजकुमार जोल्हे भारी मात्रा महुआ शराब बनाते है और गांव में बिक्री करते हैं। 

सूचना मिलते ही टीम गठित कर तीनों के घर छापामार कार्रवाई करते हुए घासीदास खुंटे के घर से 100, दीपक जोल्हे के घर से 60 एवं राजकुमार जोल्हे के घर से 50 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सविता रानी मेश्राम, मधुकर श्याम हरित, वृत्त प्रभारी धीरज नायक, कौशल सोनी,  वतन चौधरी, मुख्य आरक्षक यज्ञशरण शुक्ला, ऑस्कर टोप्पो, अनूप दास, इरफान अली, अनिल गजलवार, नगर सैनिक शिरीष भोई, मुकेश प्रधान, दुर्बादल कर, यदु कुमार शामिल थे। 
 


अन्य पोस्ट