महासमुन्द

उचित मूल्य दुकानों का युक्तियुक्तकरण
21-Jul-2021 6:36 PM
उचित मूल्य दुकानों का युक्तियुक्तकरण

महासमुंद, 21 जुलाई। अनुविभाग पिथौरा के नगर पंचायत पिथौरा में शासन के निर्देशानुसार व कलेक्टर द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकानों का युक्तियुक्तकरण किया जाना है। नगर पंचायत पिथौरा के वार्ड क्रमांक 05, 06, 07, 08 व 09 के लिए नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान के आबंटन के आवेदन की समय.सीमा में वृद्धि की गई है। उक्त दुकान में छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पंजीकृत वहृत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देश्य सहकारी समितियों, प्राथमिक कृषि साख समितियां, वन सुरक्षा समितियों, व अन्य समितियां निर्धारित प्रपत्र में आवेदन 03 अगस्त तक एसडीओ राजस्व कार्यालय पिथौरा में जमा कर सकते हैं।

 


अन्य पोस्ट