महासमुन्द

बाइक सवार बाप-बेटे समेत तीन को बस ने रौंदा, मौत, चालक फरार बेटे के लिए लडक़ी देखने जा रहे थे
19-Jul-2021 9:42 PM
बाइक सवार बाप-बेटे समेत तीन को बस ने रौंदा, मौत, चालक फरार  बेटे के लिए लडक़ी देखने जा रहे थे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 जुलाई।
महासमुंद जिले में रविवार को सडक़ हादसे में बाप-बेेटे के अलावा एक अन्य की मौत हुई है। कल एक तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी थी। मृत सभी तीनों तुमगांव के रहने वाले थे। हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ  केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक तुमगांव के रहने वाले मायाराम साहू अपने बेटे कृष्ण साहू के साथ उसके ब्याह लिए लडक़ी देखने जा रहा था। जान पहचान वाला रामनाथ निषाद भी उनके साथ था। इसी दौरान तुमगांव तिराहा के पास सरायपाली से रायपुर जा रही बस ने तीनों को टक्कर मार दी। घटना के बाद तुरंत इसकी जानकारी तुमगांव पुलिस को दी गई थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक बस का चालक फरार हो चुका था। पुलिस अब बस ड्राइवर की तलाश कर रही है। बस में कितने लोग सवार थे और बस में सवार कोई घायल हुआ है,या नहीं,  इसके बारे में भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। 
 


अन्य पोस्ट