महासमुन्द
सडक़ हादसे में 3 मौतें, संसदीय सचिव ने जताया शोक
19-Jul-2021 6:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
घायलों का हाल जानने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव पहुंचे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 जुलाई। रविवार को तुमगांव चौक व सिरपुर मार्ग में फुसेराडीह के पास सडक़ हादसे में हुई तीन लोगों की मौत पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव में फुसेराडीह सडक़ हादसे में घायल भर्ती मरीजों से मिलकर हालचाल जाना और बेहतर उपचार के लिए निर्देश दिए।
ज्ञात हो कि रविवार को तुमगांव चौक के पास बाइक व बस की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं ग्राम फुसेराडीह के पास पिकअप पलटने से कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव में भर्ती कराया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे