महासमुन्द

महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
18-Jul-2021 5:53 PM
महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ  कांग्रेस का प्रदर्शन

संसदीय सचिव की अगुवाई में नपं तुमगांव में पदयात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 जुलाई।
बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ  संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अगुवाई में कल शनिवार को कांग्रेसजनों ने नगर पंचायत तुमगांव में पदयात्रा कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की गई।

पदयात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए बंगलापारा, बाजारपारा होते बस स्टैंड के पास समाप्त हुई। यहां आयोजित कार्यक्रम में संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने केंद्र की मोदी सरकार को देश में पेट्रोलियम पदार्थ में बेहताशा मूल्यवृद्धि सहित खाद्य तेल जैसे सरसों तेल,रिफाइन तेल सहित अन्य वस्तुओं की मूल्यवृद्धि का जिम्मेवार बताया। उन्होंने कहा कि जब तक मोदी की सरकार रहेगी तब तक महंगाई रहेगी। मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह से तबाह कर दिया और अब महंगाई की मार देश की जनता को सहनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। महंगाई को कम करने के दिशा में केंद्र सरकार द्वारा किसी तरह की कोई पहल नहीं की जा रही है। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष ढेलू निषाद, खिलावन बघेल, दाऊलाल चंद्राकर, राशि महिलांग, सोमेश दवे, संजय शर्मा, सुनील शर्मा, मनोजकांत साहू के अलाावा सैकड़ों जन शामिल हुए। 
 


अन्य पोस्ट