महासमुन्द

सौ लीटर महुआ शराब जब्त, एक बंदी
17-Jul-2021 5:16 PM
सौ लीटर महुआ शराब जब्त, एक बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
पिथौरा, 17 जुलाई।
स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करते हुए 100 लीटर से अधिक मात्रा में अवैध महुआ शराब जब्त करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार को मुखबिर की सूचना के बाद थाना क्षेत्र के जम्हर में आरोपी विजय कुमार भोई (26) जम्हर थाना पिथौरा जिला महासमुंद के कब्जे से एक नीला रंग के ड्रम में रखे करीब 90 लीटर एवम एक 10 लीटर वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन में रखें करीब 10 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब जप्त की गई। जिसकी अनुमानित कीमत 20000 बताई जा रही है। आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है। 

संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक केशवराम कोसले,सहायक उपनिरीक्षक श्यामाचरण ध्रुव, तुकाराम सिन्हा,,उमेश साहू,केदार अवस्थी,सैनिक राजेंद्र प्रधान,राकेश मिश्रा,महिला सैनिक अन्नपूर्णा चेलक का योगदान रहा।

अवैध शराब विक्रय के एक अन्य मामले में मुखबीर की सूचना पर कैलाशपुर डोंगरीपाली में आरोपी चक्रधर यादव (26) कैलाशपुर डोंगरीपाली के कब्जे से एक 10 लीटर वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरकिन में रखें करीब 10 लीटर कीमती 2000 को मौके पर जब्ती कारवाही कर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।
 


अन्य पोस्ट