महासमुन्द
महासमुंद, 17 जुलाई। देवशयनी एकादशी के दो दिन पहले 18 जुलाई को भड़ली नवमी मनाई जाएगी। ये अषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की नवमीं तिथि को मनाई जाती है। इसी दिन गुप्त नवरात्र का समापन भी होगा। इसके दो दिन बाद देवशयनी एकादशी होगी। इस दिन भगवान विष्णु सो जाएंगे। इसके बाद मांगलिक कार्य में रोक लग जाएगी, जो सीधे 14 नवंबर तक रहेगी। देवउठनी एकादशी के बाद से मांगलिग कार्य की शुरूआत होगी।
मालूम हो कि भड़ली नवमी एक अबूझ मुहूर्त है। इनमें कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। नवमीं तिथि शुभ मानी जाती है। पं. हेमंत द्विवेेदी महासमुंद कहते हैं कि बीते 11 जुलाई से गुप्त नवरात्र की शुरूआत हुई थी। कल इसका समापन है। उन्होंने बताया कि साल में चार नवरात्र आते हैं। इसमें से दो गुप्त होते हैं। कोरोना काल के कारण इस साल विवाह कार्यक्रम गाइडलाइन के अनुसार हुआ है। लॉकडाउन के चलते मुर्हूत भी निकल गया था। अनलॉक के बाद केवल 10 मुहूर्त था। अब वो भी समाप्त हो गया। अब सीधे 14 नवंबर के बाद विवाह कार्यक्रम प्रारंभ होंगे। फिर 20 नवंबर से 31 दिसंबर तक फिर विवाह के लिए 10 मुहूर्त ही मिलेंगे।