महासमुन्द
अब दुकानें और बाजार रात 10 बजे तक खुल सकेंगी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17 जुलाई। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डोमन सिंह ने कोविड-19 संक्रमण की स्थिति में सुधार होने से पूर्व के आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार अब दुकानें और बाजार रात 10 बजे तक खुल सकेंगी। साथ ही जारी आदेश में कहा गया है कि प्रतिदिन रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे तक रात्रिकालीन लॉकडाउन लागू रहेगा। प्रतिबंधित गतिविधियों को छोडक़र अन्य सभी प्रकार की स्थायी एवं अस्थायी दुकानें, शॉपिंग मॉल, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, सुपर मार्केट, सुपर बाजार,फल एवं सब्जी मंडी, बाजार, अनाज मंडी शो.रूम क्लब मदिरा दुकानें, ठेला, चौपाटी, सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पॉए पार्क, जिम व ग्रंथालय इत्यादि रविवार सहित सभी दिवस में अपने निर्धारित समय तक खोले जा सकेंगे। इसी तरह होटल, रेस्टोरेंट्स, बार एवं क्लब अपने निर्धारित समय तक खुल सकेंगे। आउटसाइड डायनिंग की भी अनुमति होगी, लेकिन डायनिंग हॉल, रूम में उनकी बैठक क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक व्यक्तियों को अनुमति नहीं होगी।