महासमुन्द

धान संग्रहण केंद्र बागबाहरा में फड़ से कैप कवर चुराने वाले पकड़ाए
17-Jul-2021 4:53 PM
धान संग्रहण केंद्र बागबाहरा  में फड़ से कैप कवर चुराने  वाले पकड़ाए

महासमुंद, 17 जुलाई। शुक्रवार को धान संग्रहण केंद्र बागबाहरा के फड प्रभारी ने बागबाहरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि फड़ से 9 कैप कवर गायब हैं। इस पर पुलिस तत्काल कार्यवाही करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपियों तक पहुंच गई और चोरी गई कैप कवर को भी बरामद कर लिया। 

पुलिस को फड़ प्रभारी नागेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि 160 कैप कवर धान के स्टेकों में लगा हुआ है और बाकी बचे 240 नग कैप कवर में से गिनते करने पर 9 कैप कवर नहीं हैं। 
एसपी दिव्यांग पटेल ने घटना को गंभीरता से लेते हुए बागबाहरा पुलिस को त्वरित कार्यवाही करने कहा। धान संग्रहण केंद्र के कर्मचारी अकबर खान से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने तीन अन्य साथियों के शामिल होने की बात बताई। पूछताछ करने पर उक्त चारों आरोपियों ने 13 जुलाई को धान संग्रहण केंद्र बागबाहरा से 9 नग कैप कवर कीमती करीबन 77419 रूपये को चोरी करना स्वीकार किया। 

इस मामले में आरोपी अकबर खान (39) वार्ड नं. 9 अचानक पारा बागबाहरा, शेख हुसैन (35) वार्ड न.ं 9 अचानकपारा बागबाहरा, मन्नू ठाकुर (42) वार्ड नं. 10 कल्याणपुर बागबाहरा व रफीक उम्र 30 साल साकिन सुवरमाल थाना कोमाखान शामिल हैं।
 


अन्य पोस्ट