महासमुन्द

सडक़ हादसे में बाइक सवार महिला की मौत
16-Jul-2021 6:49 PM
सडक़ हादसे में बाइक सवार  महिला की मौत

बाइक चला रहा बेटा जख्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 16 जुुलाई।
राष्ट्रीय राजमार्ग 53 ग्राम चट्टीगिरोला बसना के पास सडक़ हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। इस घटना में बाइक चला रहा उसका पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। पीछे से आ रही बोलेरो ने इनकी बाइक को ठोकर मार दिया था। जिससे अनियंत्रित होकर सडक़ पर गिर गए। 

अधिक चोट आने के कारण महिला की वहीं मौत हो गई। घायल पुत्र को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। बेटे के नाक, मुंह, सिर, बाएं पैर, कमर में गंभीर चोट आई है। घटना गुरुवार सुबह साढ़े 9 बजे का है। आरोपी अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ  अपराध दर्ज कर लिया गया है। ग्राम कलेण्डा निवासी हेमंत बाघ बाइक में अपनी मां मंदो बाघ के साथ भोथलडीह जा रहा था।
 


अन्य पोस्ट