महासमुन्द

पूर्व कर्मी ने दोस्तों संग की थी चोरी नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार
15-Jul-2021 6:08 PM
पूर्व कर्मी ने दोस्तों संग की थी चोरी  नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 जुुलाई।
कृषि दवा गोदाम से दवाइयों की चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपी में से एक उसी दवा गोदाम में काम करता था, जबकि एक अन्य आरोपी खुद ही कृषि सेवा केंद्र का संचालक भी है। दोनों ने ही मिलकर चोरी की योजना बनाई और तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की। आरोपियों में एक नाबालिग शामिल है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार को मेन रोड बसना निवासी संजय कुमार अग्रवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात चोरों ने 12-13 जुलाई की दरम्यानी रात ग्राम खेमड़ा स्थित कृषि गोदाम में शटर व ताला को गैस कटर से काटकर प्रवेश किया और 4.61 लाख रुपए की दवाइयों को चुरा लिया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बसना और साइबर सेल को कार्रवाई के निर्देश दिए। दोनों टीमों ने गोदाम व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें आरोपियों की तस्वीर व वैन के नंबर कैद थे। आरोपियों की तस्वीर में चोरी किए गए कृषि दुकान में काम करने वाला रितेश साहू भी नजर आया।

आरोपी रितेश पिछले डेढ़ साल से दुकान में काम रहा था। टीम ने बामाडीह निवासी रितेश साहू को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सभी आरोपियों की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने एक-एक करके सभी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया। आरोपियों में एक नाबालिग बालक था जिसे बाल संप्रेषण गृह महासमुंद लाया गया है।

पुलिस के अनुसार चोरी के आरोप में एक नाबालिग सहित बामाडीह बसना निवासी रितेश साहू (30), रेमड़ा बसना निवासी प्रेमाकांत भेलपलिया (21), केशरपुर बसना निवासी राकेश कश्यप (30) एवं बृजलाल कश्यप (51) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि 12 जुलाई 11 बजे बंजारा कॉप्लेक्स स्थित पीयूष ऑटो के शटर का गैस कटर से हुक काटर दुकान अंदर गल्ले में रखे रूपये को चोरी की।

आरोपियों के अनुसार रात डेढ़ बजे संजय अग्रवाल के खेमड़ा स्थित कृषि दवाई गोदाम के गेट एवं शटर के ताला को काटकर गोदाम में रखे घास नाशक एडोरा दवाई एक लीटर वाली 25 पेटी एवं 200 एमएल वाली आठ पेटी को कार सीजी 04 एचडी 6425 में भरकर राकेश कश्यप के घर केशरपुर में छुपाकर रख दिया था। 
 


अन्य पोस्ट