महासमुन्द

अवैध रूप से खाद भण्डारण व बिक्री, 6 सहकारी समितियों पर कार्रवाई
15-Jul-2021 5:50 PM
अवैध रूप से खाद भण्डारण व बिक्री, 6 सहकारी समितियों पर कार्रवाई

महासमुंद, 15 जुुलाई। जिले में कुछ सहकारी समितियों में बिना अनुमोदन के अवैध उर्वरक, सूक्ष्मतत्व भंडारित किए जाने पर उर्वरक निरीक्षकों द्वारा सहकारी समितियों के निरीक्षण उपरांत 6 सहकारी समितियों पर कार्रवाई की गई।

सरायपाली विकासखण्ड के तोरेसिंहा, पिथौरा विकासखण्ड के पिरदा, भस्करापाली, पथरला, जाड़ामुड़ा और आरंगी समितियों में फेरो पॉवर खाद 12 हजार 120 किलोग्राम तथा फेरोजेन 1 हजार 175 किलोग्राम अवैध रूप से बिना अनुमोदित स्त्रोत प्रमाण पत्र के भण्डारण तथा विक्रय किए जाने पर जब्त किया गया। कृषि उप संचालक ने बताया कि यह कार्रवाई उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 के कंडिका 8 का उल्लंघन किए जाने पर की गयी है।
 


अन्य पोस्ट