महासमुन्द

नाबालिग से रेप, युवक को 10 साल कैद
14-Jul-2021 5:17 PM
नाबालिग से रेप, युवक को 10 साल कैद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 जुुलाई।
अपहरण कर नाबालिग से रेप के मामले में विशेष न्यायाधीश योगिता विनय वासनिक ने सांकरा थाना क्षेत्र के 21 वर्षीय आकाश पटेल को 10 वर्ष सश्रम कारावास व 10 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।

अभियोजन के अनुसार आरोपी ने अनेक स्थानों पर 10 मई 2019 से 29 मई 19 के मध्य अनेक बार नाबालिग से संबंध स्थापित किया। पीडि़ता के पिता ने पिथौरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 10 मई 19 को सुबह 10 बजे उसकी नाबालिग पुत्री सांकरा से पिथौरा ब्यूटी पार्लर का कोर्स करने गई थी, जो शाम तक वापस नहीं आई। 

पौने सात बजे फोन करने पर जानकारी दी गई कि वह सांकरा जाने के लिए पिथौरा से निकल रही है। उसके बाद मोबाइल बंद मिला।आसपास पता करने पर पीडि़ता नहीं मिली। इस पर उसे शंका हुई कि उसकी पुत्री को आकाश पटेल बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। 

सूचना पर पिथौरा थाना में अपहरण का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपित आकाश पटेल के कब्जे से पीडि़ता को 29 जून 2019 को बरामद किया गया था। 
 


अन्य पोस्ट