महासमुन्द

महंगाई के विरोध में मोदी का पुतला फूंका
12-Jul-2021 5:10 PM
महंगाई के विरोध में मोदी का पुतला फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 12 जुलाई।
रविवार को प्रदेश युवक कांग्रेस के आव्हान पर पेट्रोल डीजल तथा महंगाई के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन स्थानीय बस स्टैंड में किया गया।
 सात सालों से लगातार पेट्रोल डीजल के दाम बेतहाशा बढ़ रहै हे जिसे कम करने में मोदी सरकार विफल रही है। एक तरफ मोदी देश को झूठ पर झूठ बोले जा रहे है जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत काफी कम है। उक्त बातें प्रदर्शन के दौरान प्रदेश से आए जिले के प्रभारी मोहम्मद अजहर सह प्रभारी उमेश डोंगारे जिला अध्यक्ष अमन चंद्राकर ने कही।

इस अवसर पर  कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विकास शर्मा युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सचिन( सन्नी )रोहिल्ला, जिला महासचिव ज्योतिष अग्रवाल ,के मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस पिथौरा ब्लॉक अध्यक्ष कौशल रोहिल्ला के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय विश्राम गृह से पैदल मार्च करते हुए नगर के प्रमुख मार्गो से बस स्टैंड में यह प्रदेशव्यापी पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
 


अन्य पोस्ट