महासमुन्द
गौठान में पौधरोपण
12-Jul-2021 4:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 12 जुलाई। समीपस्थ ग्राम डिघेपुर गौठान में पंचायत सचिव स्थापना दिवस पर पौधरोपण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सचिव संघ के प्रदेश संरक्षक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पुनीत सिन्हा ने कहा कि पंचायत सचिवों की नियुक्ति 1995 में अविभाजित मध्यप्रदेश के शासन काल में नियुक्ति की गई, जो 7 जुलाई 2007 को पंचायत कर्मी से सचिव घोषित किये गये, तब से 7 जुलाई को प्रत्येक वर्ष सचिव दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन सचिवों के लिए एक गौरवमय दिन है, क्योंकि उस दिन से ही सचिवों को वेतनमान के साथ शेवा शर्तों का निर्धारण किया गया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे