महासमुन्द

बिजली तार टूटकर गिरा, बड़ी दुघर्टना टली
10-Jul-2021 6:27 PM
बिजली तार टूटकर गिरा,  बड़ी दुघर्टना टली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 10 जुुलाई।
महासमुंद शहर की आधी आबादी शुक्रवार की शाम से अंधेरे में रही। इसका कारण 33 केवी लाइन का तार टूटना बताया जा रहा है। रात 9 बजे तक बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ मौके पर डटे रहे। तब जाकर बिजली व्यवस्था बहाल हुई। 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम 6 बजे बिजली ऑफिस के ठीक सामने ही अचानक 33केवी लाइन का तार टूटकर 11 केवी की लाइन पर आ गिरा। गनीमत है कि घटना के दौरान आसपास कोई नहीं था और बड़ी दुघर्टना टल गई।

इसके चलते शहर के बीटीआई रोड, बागबाहरा रोड, कोमाखान रोड, मेघबसंत, भलेसर रोड, संजय नगर सहित आधे शहर की लाइट गुल हो गई। ये वो इलाके हैं जो फीडर 1 में आते हैं। वहीं फीडर 2 में किसी तरह की कोई समस्या नहीं थी। जेई एसके भगत ने बताया कि शाम 6 बजे अचानक तार टूट गया, जिसकी मरम्मत कर ली गई है। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के सभी कमर्चारियों को बुलाकर काम शुरू करा दिया गया। उन्होंने बताया कि तार जोडऩे के बाद उसकी टेस्टिंग की गई। इसके बाद ही बिजली व्यवस्था बहाल हो सकी। 

 


अन्य पोस्ट